फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में स्टेट दौड़ में खतौली का अभिषेक प्रथम 16-30-48

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। लखनऊ में आयोजित स्टेट दौड़ प्रतियोगिता में कई जनपदों के युवाओं ने भाग लिया। दौड़ प्रतियोगिता में खतौली के अभिषेक सिंह वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त करके क्षेत्र का नाम रोशन किया। छह मार्च को लखनऊ के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 400 मीटर दौड़ में खतौली के मोहल्ला आर्यपुरी, शेखपुरा निवासी कक्षा 11 का छात्र अभिषेक सिंह वर्मा पुत्र कन्नू लाल वर्मा प्रथम स्थान पर रहे। अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय मुजफ्फरनगर के चौधरी चरण सिंह स्टेडियम के कोच विकास और अपने माता पिता को दिया है। अभिषेक केके जैन इंटर कालेज में शिक्षा ग्रहण कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें