जानसठ। गांव अखलाकपुरा निवासी महिला शाइस्ता पत्नी लियाकत ने एसबीआई शाखा में एक खाता खुलवा रखा था। महिला का खाता काफी समय से बंद होने के कारण वह बैंक में खाता चालू कराने के लिए पिछले कई दिनों से चक्कर काट रही है। बैंक कर्मचारियों द्वारा खाता चालू करने को लेकर परेशान करने की शिकायत जब उसने शाखा प्रबंधक से की, तो उन्होंने भी महिला को बैंक के नियम बताकर चलता कर दिया। महिला ने परेशान होकर बैंक कर्मचारियों व शाखा प्रबंधक की शिकायत डीएम से कर अपना खाता चालू कराने तथा बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है, ऐसा हुआ है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।