फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1539 ने छोड़ी हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार को हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा में 1539 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि इंटर में 506 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला का प्रश्न पत्र था। इसमें 26629 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 25090 ने परीक्षा दी। इंटर चित्रकला आलेखन में पंजीकृत 8598 अभ्यर्थियों में से 8114 ने परीक्षा दी और 484 अनुपस्थित रहे। चित्रकला में 130 में से 108 ने परीक्षा दी और 22 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस प्रवीण मिश्रा ने जनता इंटर कॉलेज बाढ़, जय हिंद इंटर कॉलेज चरथावल, आर्य कन्या इंटर कॉलेज चरथावल तथा गांधी इंटर कॉलेज चरथावल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें