बुढ़ाना। कस्बे के क्राउन कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें किंडर विंग के प्री नर्सरी के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने विभिन्न प्रकार की वेशभूषा जैसे झांसी की रानी, सब्जी वाला, फल वाला, डॉक्टर व अध्यापक आदि बनकर दर्शकों का मनमोह लिया। विशेष स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर स्कूल के सचिव प्रभात भार्गव और प्रधानाचार्या रेखा शर्मा सहित विद्यालय का सारा स्टाफ मौजूद रहा।