फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कार चलाते समय बेल्ट का प्रयोग करें
विज्ञापन

खतौली। फलावदा रोड स्थित केके पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा-कारण एवं निवारण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपने भाषण के माध्यम से उपस्थित छात्रों को सड़क सुरक्षा के तहत नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने छात्रों को बताया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें। ट्रैफिक सिग्नल का ध्यान रखें। हेलमेट के प्रयोग के साथ साथ कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। प्रतियोगिता में पीहू ने प्रथम स्थान, दीया ने द्वितीय स्थान व प्रियांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल व प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। संचालन उमा शर्मा ने किया। इस अवसर पर डीडी आर्य, अंशु जैन, गीता, मुस्कान, विपिन, अतुल, धीरेंद्र, पिंकी, चंचल, सुनीता जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें