‘घर घर जाकर सदस्य बनाएं’
मंसूरपुर। गांव जडौदा में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला सदस्य प्रमुख शिवराज त्यागी ने कहा कि घर घर जाकर कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नीतियां बताएं और नए सदस्य बनाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी ने हर बूथ पर पचास कार्यकर्ताओं की तैनाती का लक्ष्य रखा है। कार्यकर्ता सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी आम जन तक पहुंचाएं। मोबाइल से टोल फ्री नंबर पर मिस कॉल करके सदस्य बनाए जा रहे हैं। जगदीश पांचाल को मुजफ्फरनगर और चरथावल विधानसभा का सदस्य अभियान का सह संयोजक, सुधीर खटीक को पुरकाजी, मीरापुर विधानसभा क्षेत्र तथा खतौली और बुढ़ाना विधानसभाओं का विनीत कात्यान को सह संयोजक बनाया है। सदस्यता अभियान के पूरा होने पर भाजपा दुनिया की सबसे अधिक सदस्यों वाली पार्टी बन जाएगी। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नकुल उपाध्याय और संचालन महेश सैनी ने किया। इस दौरान रजनीश, अमित कुमार, रोहित, रामवीर सैनी, पप्पन कोरी, रामपाल कश्यप आदि रहे।