फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल के बच्चों ने रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी स्कूल के बच्चों को लेकर कुपोषण के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को कस्बे में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने भाग लिया। उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि सरकार की योजना के बारे में अपने आसपास जानकारी दें जिससे कुपोषण मुक्त भारत का निर्माण हो सके। सीएचसी के डॉ सैय्यद यासिर ने बताया कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस माह कुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जायेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायक घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी तथा कुपोषण का शिकार बच्चों को चिह्नित करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें