फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बिहार के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में युवक की मौत
विज्ञापन

खतौली। बिहार प्रांत के जिला पूरनिया निवासी 22 वर्षीय राजेश पुत्र जतन पटियाला में किसी फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था । फैक्ट्री मालिक ने परिजनों को राजेश के बीमार होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर दो दिन पहले उसका भाई श्याम और अपने परिवार के लोगों को साथ लेकर पटियाला फैक्ट्री पहुंचा। शनिवार को परिवार के लोग बीमार राजेश को लेकर ट्रेन द्वारा दिल्ली जा रहे थे । रास्ते में राजेश की मौत हो गई। खतौली स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद परिजनों को राजेश की मृत्यु होने का पता चला। परिजन राजेश को ट्रेन से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने भी उसको मृत घोषित कर दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया । इसके बाद परिजन खतौली में ही श्मशान घाट पर राजेश के शव का अंतिम संस्कार कर वापस बिहार चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें