पुरकाजी। श्री रामलीला प्रांगण में हुई बैठक में पूर्व कमेटी द्वारा गत वर्ष की आय व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। साथ ही मौजूदा वर्ष की श्री रामलीला कमेटी का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से मणिकांत गोयल को कमेटी का अध्यक्ष और विरेंद्र सिंह को महामंत्री के अलावा रजनीश अग्रवाल को ज्वाइंट महामंत्री व सुशील कर्णवाल को कोषाध्यक्ष और निर्दोष जैन को कमेटी का आडीटर चुना गया। मौके पर भारत भूषण खुल्लर, नवीन गोयल, कपिल मित्तल, पीयूष राणा, आनंद धीमान, मनोज कर्णवाल, अंकित गोयल, धर्मेंद्र मित्तल, पंकज सिंघल, विपुल गोयल, रजत वर्मा, लवी अग्रवाल, मनोज शर्मा आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।