मंसूरपुर। गांव सराय रसूलपुर में जाहिद के मकान की कड़ियों की कच्ची छत अचानक भरभराकर गिर गई। छत के मलबे में छह बच्चे दब गए। शोर मचाने पर लोगों ने मलबे के नीचे बच्चों को बामुश्किल बाहर निकाला। मलबे के नीचे अनस, दानिश, शबनम, समा, शकीरा, फिरोज घायल हो गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया।