बैठक में टीकाकरण पर चर्चा की गई
खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में कोर पीसीआई द्वारा आशा, आंगनबाड़ी और सीएमसी की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। समन्वय बैठक में सभी कार्य मिलजुल कर करना व टीकाकरण पर फोकस करने पर चर्चा की गई। डा. अवनीश कुमार ने कहा कि जिन बच्चों को टीका लगाना है, उनकी लिस्ट, हेड काउंट सर्वे तथा फालोअप विजिट यदि सही प्रकार से होगी तो टीकाकरण कवरेज पर प्रभाव पड़ेगा। देवेंद्र लोहित ने टीबी जैसी खतरनाक बीमारी के बारे में बताया। उन्होंने एरिया में से केस रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। बीएमसी हरिओम ने पल्स पोलियो अभियान पर चर्चा की। इसके बाद सवाल जवाब प्रतियोगिता की गई। जिसमें आशाओं, एएनएम, बीएमसी, आंगनबाड़ियों ने भाग लिया। डा. अवनीश, बीपीएम जावेद द्वारा सभी को इनाम वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन बीएमसी हरिओम शर्मा ने किया।