फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड गर्ल शानवी व हेड ब्वाय केशव बने

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। शुक्रवार को एंबिएंस एकेडमी में बच्चों में अनुशासन पढ़ाने के लिए कक्षा-6 से 8 तक के बच्चों में से हेड गर्ल व हेड ब्वाय चुनने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया तथा उसके बाद परीक्षा में सफल होने पर छात्र छात्राओं का स्कूल प्रबंधक भावेश गुप्ता, प्रधानाचार्या रितिका महाजन द्वारा साक्षात्कार लिया गया। साक्षात्कार में हेड गर्ल में शानवी व हेड ब्वाय में केशव बाजी मारकर स्कूल के अनुशासन का बच्चों को पाठ पढ़ाने के लिए हेड गर्ल व हेड बॉय के पद पर कब्जा कर लिया। वहीं स्कूल के बच्चों में 4 प्रतियोगिता हाउस प्रयास, प्रगति, प्रेरणा व हाउस प्रकाश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं में से देव, विदुषी, माविया रुद्र, उज्जवल, सोनाक्षी, वेदव्रत माथुर, कनिका, दिव्या, मुशर्रफ, जूनियर लवप्रीत, गोरी, सादिक आदि बच्चों का प्रतियोगिता के जरिए चयन किया गया। प्रबंधक भावेश गुप्ता ने बताया कि बच्चों को आगामी कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें