खतौली। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए व्यापारी का दूसरे दिन भी कोई पता नहीं चला सका। मोहल्ला देवीदास निवासी लापता रेडीमेट की दुकान करने वाला व्यापारी अनंत जैन पुत्र अशोक की तलाश में गोताखोर गंगनहर में लगे हुए हैं। सोमवार को भी व्यापारी का गंगनहर में पता नहीं चल सका है। परिजनों ने गोताखोरों को लगाकर पुल से लेकर सठेड़ी पुलिस तक व्यापारी को जगह जगह तलाश कराया। गोताखोर सोमवार की सुबह से लेकर शाम तक लगे रहे, लेकिन व्यापारी का कहीं पता नहीं चल सका है। पुलिस का मानना है कि अगर व्यापारी गंगनहर में डूबा है तो शव चार दिन बाद ही मिल सकेगा।