सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं-शर्मा
मीरापुर। आयुर्वेदिक तथा यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डा. सुभाष चंद शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएं। डा. शर्मा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी के साफ नियत सही विकास अभियान के तहत केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व विकास की प्राथमिकताओं को विस्तार से बताया। थाने के निकट आयोजित कार्यक्रम में डा. शर्मा ने किसानों से संबंधित योजनाओं, नारी सशक्तिकरण, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विकास के नए आयाम, पिछड़े वर्ग की कल्याण योजनाएं, भ्रष्टाचार पर लगाम आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर कार्यक्रम के जिला संयोजक प्रवीण शर्मा, एसबीआई के सेवानिवृत्त अधिकारी योगेंद्र शर्मा, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, मंडल प्रभारी प्रदुमन शर्मा, हरपाल, संजीव शर्मा, सतीश कुमार, सचिन ठाकुर, शिवम सैनी, जोगेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। डा. शर्मा की टीम ने कस्बें के गणमान्य नागरिकों से संपर्क कर पार्टी अभियान की जानकारी दी।