बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई
बुुढ़ाना। कस्बे में सड़कों पर पेड़ टूटकर गिरने से यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों ने हाइवे पर टूटे पेड़ व बिजली के तारों को हटाकर यातायात चालू करवाने में मदद की। शुक्रवार की रात से शनिवार को भी पूरा दिन बिजली कर्मचारी व्यवस्था ठीक करने में जुटे रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से व्यवस्था ठीक करने की मांग की है।