फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में जूम के विद्यार्थी चमके

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई की 12 वीं की परीक्षा में जूम इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया। सोमवार को भोपा रोड स्थित इंस्टीट्यूट पर सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जूम इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में विषयों में 95 से लेकर 100 अंक तक हासिल किए। श्रुति पाल ने जीव विज्ञान में 99 अंक पाए। आयुष सिंह, शिवांग ऐरन, हर्षिता, दिपांशी त्यागी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए। शताक्षी राजपूत ने चार विषयों में 95 से अधिक अंक प्राप्त किए। तनिष्क अग्रवाल, हर्ष, दीपांक्षी ने फिजिकल एजूकेशन में 100 अंक पाए। इन छात्रों ने गणित में भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। सोमवार को इंस्टीट्यूट पर इन छात्रों के अलावा के रुनझुन सिंघल, वर्णिका, अंशिका, शुभम गुप्ता, अक्षत वर्मा आदि मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें