फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हू में अचानक आग लगी, अफरातफरी मची

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। कोल्हू में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग से लाखों रुपयों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा में अब्दुल कलाम पुत्र अब्दुल करीम ने गांव के बाहर कोल्हू लगा रखा है। सोमवार दोपहर लगभग एक बजे अचानक कोल्हू में आग लग गई। कोल्हू के मजदूरों व ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग विकराल रुप धारण कर लिया था। सूचना पर पहुंची फायरब्रिगेड की गाड़ी द्वारा आग को बमुश्किल बुझाया जा सका। आग बुझाने तक कोल्हू का काफी सामान जल कर खाक हो गया। कोल्हू संचालक अब्दुल कलाम ने बताया कि लाखों रुपये की कीमत का तैयार गुड़, ईंधन व यंत्र तथा अन्य कीमती सामान जल गया है। आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें