बुुढ़ाना। जमीयत उलमा-ए-हिंद की शाखा बुढ़ाना द्वारा आयोजित शिक्षा जागरूकता कांफ्रेंस में जमीयत के राष्ट्रीय महासचिव ने बच्चों की शिक्षा पर बल दिया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों से भी बचने का आह्वान किया। कस्बे की मस्जिद पीरशाह विलायत में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को जमीयत उलाम-ए-हिंद के राष्ट्रीय महासचिव अब्दुल अलीम फारूकी ने कहा कि समाज व परिवार को ऊंचा उठाने में शिक्षा का बहुत बड़ा महत्व है। शिक्षा के बीना आदमी का जीवन बेकार है। बच्चों को शिक्षित कर अपना व देश का भला करे। उन्होंने ने समाज में फैली कुरीतियों को भी दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने समाज में भाई चारा कायम करने की अपील की। इस मौके पर तहसीम राणा, शेरदीन, इमाम मेहर, सलीम, शाहिद, तौफीक, जाहिद, इस्लाम व बिलाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।