फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन

चरथावल। थाने के सामने कार की टक्कर लगने से घायल युवक ने जिला चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को कार समेत दबोच लिया।
मंगलवार शाम करीब पांच बजे थाने के सामने खुसरोपुर मार्ग पर खड़ा था। उसी समय एक कार को युवक तेज गति से चलाता हुआ वहां पहुंचा। सड़क पर भीड़ थी। कार चालक का अचानक क्लच छूट गया, जिससे स्पीड से संतुलन बिगड़ने से कार ने मौके पर खड़े युवक को टक्कर मार दी। युवक के ऊपर से कार का पहिया उतरने के बाद वह बिजली के खंभे में जाकर रुक गई। लहूलुहान हालत में युवक को पुलिस जीप सीएचसी पहुंची, लेकिन नाजुक हालत होने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कस्बा प्रभारी विनोद तेवतिया ने बताया कि जिला चिकित्सालय में पहचान पत्र के आधार उसकी पहचान विपिन कुमार (28) गांव न्यामू से हुई है। वह गांव से किसी काम से चरथावल आया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें