खामियां मिलने पर फटकार लगाई
बुढ़ाना। पुलिस क्षेत्राधिकारी हरिराम यादव ने कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया। इस मौके पर कोतवाली के रिकार्ड में खामियां पाए जाने पर उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मी की क्लास ली। पुलिस क्षेेत्राधिकारी हरिराम यादव शुक्रवार को सुबह बुढ़ाना कोतवाली पहुंचे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने सबसे पहले कोतवाली के शस्त्रों की जांच की। उन्हें चलाकर देखा गया। कारतूस व रायफलों की गिनती कराई गई। उन्होंने किचन को स्वच्छ न पाए जाने पर रसोई इंचार्ज को फटकारा। कोतवाली का जमानती रजिस्टर न मिलने तथा विभिन्न आंकड़ों में गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी को फटकार लगाई गई।