विधायक का स्वागत किया
खतौली। मोहल्ला बकरियान में युवा नेता शारिक खान के आवास पर मीरापुर के भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना का मुस्लिम समाज के लोगों ने स्वागत किया। शनिवार को आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान विधायक ने सभी लोगों से मुलाकात की और उनसे परिचय किया। विधायक ने कहा कि देश व प्रदेश की तरक्की के लिए आपस में भाईचारे की अति आवश्यकता है। सभी धर्म के लोगों को आपस में भेदभाव भुलाकर मिलजुल कर रहना चाहिए। उन्होंने मुस्लिमों से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने तथा बच्चों को शिक्षा दिलाने पर बल दिया। ब्लाक प्रमुख के पति गौतम गुर्जर, सरवर चेयरमैन, मौलाना मोनिश, इमरान खान, शिबू, जफर खान, नीरज चौहान, विजय शेखर, जोनटी, शाहिद खान, गौरव खुराना, पंकज गोरियान, नथन सिंह, खालिद खान, नौशाद खान, सोनू, एजाज खान, शनूर खान, ओवेस अली, दानिश, साहिर खान आदि मौजूद रहे।
-