फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यज्ञ का पुर्णाहुति के साथ समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे के डीएवी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को चार दिवसीय अथर्ववेद परायण यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हो गया। आर्य विद्या सभा बुढ़ाना की ओर से आयोजित यज्ञ में बृहस्पतिवार को सभी छात्र-छात्राओं और स्टाफ के अलावा गणमान्य लोगों ने आहुति दी। योगेंद्र आचार्य ने यज्ञ का महत्व बताया। कार्यक्रम में बिजनौर से पहुंचे कुलदीप आर्य ने अपने भजनों और उपदेशों के माध्यम से सभी श्रोताओं का मन मोह लिया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सदैव दूूसरों के गुण और अपनी गलतियां देखने की प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक अरविन्द कुमार, प्रधानाचार्या रेखा त्यागी, तरुण त्यागी, अंजली पंवार, इरफान, सुनील त्यागी, सीपी राणा आदि का विशेष सहयोग रहा। पूर्ण आहुति के बाद हलवे के प्रसाद का वितरण करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें