चेयरमैन बनने पर छाबड़ा व सहरावत का स्वागत
खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडारण लिमिटेड का चेयरमैन राजकुमार छाबड़ा तथा उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव लिमिटेड का चेयरमैन रामकुमार सहरावत को बनाए जाने पर भव्य स्वागत किया। स्वागत के दौरान चेयरमैन राजकुमार छाबड़ा ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता केंद्र व प्रदेश की सरकार द्वारा आम जनता के लिए संचालित की गई कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता को उसका लाभ पहुंचाने की होगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा ही सर्वाधिक सीट हासिल कर अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा ने चुनाव में जो जनता से वादे किए थे, उनको पूरा करने का काम किया है। प्रदेश में अपराधियों के एनकाउंटर होने से अपराधों पर अंकुश लगा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक हो चुकी है। दोनों चेयरमैनों के मुजफ्फरनगर से नगर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मदन छाबड़ा, पूर्व सभासद अनुज सहरावत, आदीश देशवाल, नितिन त्यागी, अंकुर सहरावत, तरुण राठी, प्रभात राठी आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।