मुजफ्फरनगर। बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने सोमवार की रात धरपकड़ अभियान चलाकर करीब डेढ़ सौ लोगों को हिरासत में लिया है। शहर कोतवाली पुलिस द्वारा सूजडू से हिरासत में लिए गए युवकों को निर्दोष बताते हुए उनके परिवार की महिलाओं ने डीएम और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर उन्हें रिहा किए जाने की मांग की। डीएम ने उन्हें स्पष्ट कहा कि जांच चल रही है। जांच में जो निर्दोष होगा उसे रिहा कर दिया जायेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।