सिखेड़ा। सूर्य देव इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी क्लब द्वारा वरदान धर्मार्थ नेत्र सेवा संस्था मुजफ्फरनगर के सौजन्य से आंखों का मुफ्त ऑपरेशन कैंप लगाया गया। मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। मानव के लिए मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। विधायक कपिल देव अग्रवाल ने कहा लोगों को गरीबों के प्रति जागरूक रहकर समाज के लिए कार्य करते रहना चाहिए। स्कूल के चेयरमैन मांगेराम पाल ने इस प्रकार के आयोजन पर बल दिया। प्रबंधक शिवकुमार ने बताया कि कैंप में 270 मरीजों की जांच की गई और जांच के बाद 30 मरीजों के आंखों का आपरेशन कराने का निर्णय लिया। इस अवसर पर रोटरी नितिन मित्तल, पुनीत गर्ग, शताशु अग्रवाल, डॉ. माधुरी आर्य, मनोज कुमार, कविता, विजय कुमार, हिना वर्मा, मोहित गुप्ता, भाजपा नेता सुनील तायल, नाथीराम मित्तल आदि का सहयोग रहा।