रतनपुरी। गांव रतनपुरी में थानाध्यक्ष वीरेंद्र कसाना ने होली को लेकर एस-7 और एस-10 और संभ्रात लोगों की बैठक ली। थानाध्यक्ष ने लोगों से होली का त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार दुल्हेंडी शुक्रवार के दिन की है। कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे संप्रदाय के लोगों पर रंग आदि न डालें। शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले लोगों के साथ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दुल्हेंडी वाले दिन शराब पीकर एवं दुपहिया वाहन पर बिना हेलमेट और दो से ज्यादा सवारी बैठाने वालों का चालान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार बड़ी सादगी और आपसी प्रेम के साथ मनाया जाए। असामाजिक तत्वों पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। भाकियू ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, भाजपा नेता रविकांत सोम, रामभूल सिंह, देवेंद्र सोम, धनप्रकाश शर्मा, ज्ञान सिंह, सतेंद्र सोम, अमरीश कुमार, भंवर सिंह, मोहन सिंह, यशवीर सिंह, नरेश भगत, रघुराज सिंह, वीरेंद्र सोम, भूपसिंह, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।