मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग में आयोजित विज्ञान एवं खेल प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने फ्रेंडली स्मार्ट सिटी का खाका प्रस्तुत किया। प्रोजेक्ट में बच्चों ने रोबोट, सोलर कूकर, सौर मंडल, पनचक्की आदि ने अपनी प्रतिभा दिखाई। रेलवे रोड स्थित एसडी पब्लिक स्कूल में कक्षा एक से चार तक के छात्र-छात्राओं ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। हाइड्रोलिक लिफ्ट, स्मार्ट पावर हाउस और रेन हार्वेस्टिंग में बच्चों के प्रोजेक्ट देख शिक्षकों ने उत्साहवर्धन किया। फ्रेंडली स्मार्ट सिटी में ट्रांसपोर्ट, एनर्जी इंवायरमेंट, बायो डिग्रेबल, गार्डन सुविधाएं प्रस्तुत की गई। खेल गांव मॉडल में चार्ट के माध्यम से खेलों में खिलाड़ियों का प्रदर्शन दिखाया। इंचार्ज रेनू गोयल ने कहा कि विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में अपनी वैज्ञानिक और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों मेें आत्मविश्वास बढ़ने के साथ उनकी कार्य कुशलता में भी वृद्धि हुई हैं।