फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लआईसी ने छात्राओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईसी ने छात्राओं को सम्मानित किया
विज्ञापन

जानसठ। स्वामी कल्याण देव कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक राजीव गुप्ता ने कालेज में अपनी कक्षों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शाखा प्रबंधक राजीव कुमार गुप्ता व सह प्रबंधक महेश कुमार थापा द्वारा कालेज में प्रथम आई 20 छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शाखा प्रबंधक ने कहा कि छात्राएं शिक्षित होगी तो देश अपने आप तरक्की करने लगेगा। सह प्रबंधक महेश कुमार थापा ने कहा कि छात्राओं को सम्मानित करने से उनमें आगे बढ़ने की भावना जागृत होती है। कक्षाओं में प्रथम आने नवाली छात्राओं अनु तोमर, खुशबू शर्मा व अंशु मावी आदि छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन क्लब सदस्य नरेंद्र सिंह, स्कूल प्रबंधक इलमचंद व प्रधानाचार्या अंशु देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें