धर्मस्थलों पर लाउडस्पीकर बंद कराया
अमर उजाला ब्यरो
बुढ़ाना। प्रशासन के आदेश पर पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर बिना परमिशन के लाउडस्पीकर बंद करा दिया है।
प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक जयभगवान यादव ने बताया कि एसएसपी के निर्देशों के अनुसार किसी भी धार्मिक स्थल पर परमिशन के बिना लाउडस्पीकर नही बजेगा। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां व गांव जौला में पुलिस ने संपर्क किया। पुलिस ने दोनो गांवों के धार्मिक स्थलों के लाउडस्पीकर बंद करवाए। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के सभी गांवों के धार्मिक स्थलों की सूची तैयार की जा रही है। प्रशासन के निर्देशों की सभी गांव वालों को सूचना दे दी गई है।