मोरना (मुजफ्फरनगर)। ब्लाक मोरना में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। ब्लाक प्रमुख अनिल राठी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के खंड विकास अधिकारी ब्रह्म पाल सिंह ने विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। समस्त विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कृषि कार्यक्रमों, समाज कल्याण कार्यक्रमों, सिंचाई कार्यों, पेयजल संबंधी कार्य, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा कार्यक्रम, एनआरएलएम, राज्य वित्त योजनांतर्गत कार्यों पर विचार किया गया। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश, पशु चिकित्साधिकारी डा. अखिलेश, संसार सिंह प्रधान, गुलफाम प्रधान, चंद्रवीर राठी, शहजाद अंसारी, मरगूब हसन, सतेंद्र, संजीव, वेदवीर, अशोक बालियान, बिट्टू प्रधान आदि उपस्थित रहे।