फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शबद-कीर्तन से संगत को किया निहाल
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गुरुद्वारा गुरुसिंह सभा में गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव मनाया गया। इस दौरान शबद-कीर्तन कर साध संगत को निहाल किया।
गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर प्रभात फेरी निकाली गई। 23 दिसंबर को अखंड पाठ प्रारंभ किया गया था, जिसकी सोमवार को समाप्ति हुई। गुरुद्वारा के ग्रंथी ज्ञानी हरभजन सिंह ने शबद कीर्तन कर साध संगत को निहाल किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने सन् 1699 में वैशाखी वाले दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी। शबद कीर्तन के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। धार्मिक कार्यक्रम में सर्वजीत सिंह, प्रधान लखवीर सिंह लक्खी, सरदार सतपाल सिंह पाली, गुरमीत सिंह, गुरिंदर सिंह, मनजीत सिंह, हरबंश लाल सलूजा, जसवीर सिंह, सतनाम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें