भोकरहेड़ी में सरला देवी ने शपथ ग्रहण की
मोरना (मुजफ्फरनगर)। भोकरहेड़ी नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगण में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्षा सहित 13 सभासदों को एसडीएम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत भोकरहेड़ी की नवनिर्वाचित अध्यक्षा सरला देवी व वार्ड सभासद लक्ष्मी देवी, विनेश देवी, उमा देवी, पुष्पा देवी, नाजिमा बेगम, रविदत्त, अहसान, जोगेंद्र, राजेश कुमार, राजीव कुमार, शमशाद व दीपक को एसडीएम जानसठ श्याम अवध चौहान ने शपथ दिलाई। सरला देवी भोकरहेड़ी नगर पंचायत की छठीं चेयरमैन बनी हैं। इस मौके पर ईओ अनूप राय, भोपा सीओ मोहम्मद रिजवान, थानाध्यक्ष भोपा विजय सिंह, एसआई बालेंद्र सिंह, सपा नेता लियाकत कुरैशी, काजी मुमताज अली, डा. अख्तर अली, जाहिद मलिक, पूर्व चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र, प्रधान लिपिक प्रेम सिंह, लेखपाल महेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।