फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग दिवस पर सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
हमें हौसले से काम करने की जरूरत
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
बड़ा बाजार ठाकुरद्वारा में सौहार्द फाउंडेशन की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्था के संस्थापक अमजद सैफी ने दिव्यांग साथियों से कहा कि शारीरिक विकलांगता हौसले और मेहनत के सामने कोई महत्व नहीं रखती। हमें विकलांगता को दरकिनार करते हुए अपनी हिम्मत और हौसले का संदेश देना चाहिए। इसके अलावा मुकेश शर्मा, मुकेश गौतम, उसामा इदरीश, आसिफ सैफी, शाहिद सलमानी ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में अतिथियों ने दिव्यांग बंधुओं का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया और उनका हौसला बढ़ाया। समारोह में हिमांशु जैन, अनुज, महताब बेग, अख्तर अंसारी, वकील मंसूरी, आफाज खान, आबाद कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें