फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का इंडेंट की मांग को प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। टिकौला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर इंडेंट की मांग को लेकर किसानों ने प्रदर्शन किया। गांव ढ़ासरी में टिकौला शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर मंगलवार को किसान एकत्र होकर पहुंचे। किसानों ने इंडेंट की मांग को लेकर हंगामा व प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि मिल इंडेंट जारी नहीं कर रहा है। जिस कारण गन्ना नहीं तौला जा रहा है। गन्ने की छिलाई नहीं होने से खेत खाली नहीं हो रहे हैं। जिससे गेहूं की बुआई की फसल भी प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि यदि हमारी बात नहीं सुनी गई, किसान शुगर मिल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। मौके पर ज्ञानसिंह, सियानंद पाल, दीपक, धनसिंह, प्रदीप, पूर्व प्रधान भुलेराम, महकार सिंह, प्रदीप आदि किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें