शिविर में विद्यार्थियों को दी जानकारी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई।
स्वामी कल्याण देव डिग्री कॉलेज में जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई मुजफ्फरनगर द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्कूल के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार ने किया। डॉ पंकज कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ प्रवीण कुमार ने छात्र-छात्राओं को मानसिक रोगों डिप्रेशन, माइग्रेशन जैसी बीमारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी। इन बीमारियों से बचाव के लिए सरल उपाय भी बताए। ब्लू व्हेल गेम और सेल्फी से दूर रहने की सलाह भी दी। कॉलेज के स्टॉफ ने छात्रों से कहा कि शिविर में दी गई जानकारी को ग्रामीणों के बीच पहुंचकर साझा करें।