फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का शोषण कर रही सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का शोषण बढ़ा है। कोल्हू संचालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। शिवलोक मार्केट में जिला कार्यालय पर हुई बैठक में पंकज ने कहा कि विद्युत निगम किसानों का शोषण करने में लगा है। कोल्हू संचालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। भाकियू भानू इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष नकुल अहलावत ने कहा कि विभाग ने अवैध उगाही बंद नहीं की तो विद्युत निगम के खिलाफ आंदोलन होगा। कहा कि खेतों में गेहूं बोने के लिए किसान अपना गन्ना कोल्हुओं पर डालता है। गांव में 18 घंटे बिजली दी जानी चाहिए। अन्य समस्याओं पर भी बैठक में चर्चा हुई। सादिक चौहान, अंकित, अर्जुन सोम, आदेश, सत्यजीत, इसरार जैदी, देवेंद्र, जगतसिंह, राशिद अली, शिवकुमार, जमशेद, योगेंद्र, शिवराज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें