फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में राशन को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राशन के लिए महिलाओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। मीरापुर की दर्जनों महिलाओं ने वार्ड में राशन की दुकान नहीं होने तथा काफी दूर से राशन लाने में होने वाली परेशानियों को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर रोष जताया। एसडीएम ने समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। सोमवार को मीरापुर के वार्ड 13 तथा 15 की दर्जनों महिलाओं ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर बताया कि उनके वार्ड राशन की दुकान विक्रेता द्वारा इस्तीफा देने के बाद उनके वार्ड को दूसरी एजेंसी पर अटैच कर दिया गया। राशन डीलर की दुकान उनके वार्ड से काफी दूर हैं। महिलाओं द्वारा पूर्ति निरीक्षक से शिकायत की गई तो उन्होंने जिला स्तर की कार्रवाई बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया। जिससे महिलाओं में रोष व्याप्त है। एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने महिलाओं को समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान विमला देवी, सरोज, सुनीता, महबूबा, गुलिस्ता, रानी, दर्शन, मुन्नी, नफीसा, मुनेश, फहमीदा, गुल्लू आदि शामिल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें