फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में मकान गिरने से हजारों का नजकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में मकान गिरने से नुकसान
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव भलवा निवासी शाहिद पुत्र अब्दुल रहमान रविवार की रात को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ कच्चे मकान में सोया हुआ था। देर रात तेज बारिश के बाद अचानक उसका मकान गिरने लगा। उसने अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मकान से बाहर भाग कर जान बचाई। परिजनों के बाहर निकलने के तुरंत बाद मकान का मलबा जमीन पर आ गिरा। मकान गिरने की सूचना पर पूरा गांव एकत्र हो गया। ग्रामीणों ने मलबे में दबा सामान निकाला। इस संबंध में ग्रामीणों ने लेखपाल को फोन से मकान गिरने की सूचना दी। मकान के मलबे में पीड़ित मजदूर का हजारों रूपये का समान दब कर नष्ट हो गया। मकान गिरने से यह परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार की मदद किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें