फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत कार्य में शुगर मिल ने बंटाया हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत कार्य में शुगर मिल ने बंटाया हाथ
विज्ञापन

खतौली। ट्रेन हादसे के बाद वहां पहुंचे लोगों और प्रशासनिक कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए थे, जब तक जिला मुख्यालय से कोई मदद आती तब तक शुगर मिल की ओर से बचाओ और राहत कार्य में बड़ा योगदान दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर मिल के उपाध्यक्ष डॉ अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिल में खड़ी एंबुलेंस तथा अन्य गाड़ियों को लगाया, जिसमें मृतकों और घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। मिल कर्मचारियों ने गैस कटर के कई सेट लेकर ट्रेन की बोगियों में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मिल कर्मचारी देर रात राहत और बचाओ कार्य में जुटे रहे। इस कार्य के लिए क्षेत्र के लोगों ने मिल अधिकारियों तथा कर्मचारियों की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें