पुरकाजी। कस्बे में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर मंदिरों को सजाकर बांके बिहारी लाल का गुणगान किया गया।
श्री बालाजी धाम पर गुरुजी पं घनश्याम दास शर्मा के सानिध्य में हांडी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उसके उपरांत भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुजफ्फरनगर से आई विक्की एंड ग्रुप म्यूजिक पार्टी के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। कस्बे के मोहल्ला कानून गोयान शिवमंदिर, सैनी शिव मंदिर, कीर्तन भवन, शिव मंदिर रामलीला, सनातन धर्म मंदिर आदि मंदिरों को सजाकर सुंदर झांकियां बनाई गईं। उधर, देहात क्षेत्र के ग्राम फलौदा, भूराहेड़ी, धमात, हरिनगर, तुगलकपुर, कम्हेडा आदि में भी कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया गया।