फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल कर्मचारी का पुत्र संक्रमित मिलने पर हडकंप

विज्ञापन
खतौली शुगर मिल में जांच पड़ताल करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
तीन परिवारों के 19 लोग क्वारंटीन किए गए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। एक शुगर मिल में कार्यरत एक कर्मचारी के पुत्र के कोरोना पॉजिटिव मिलने से कालोनी में हड़कंप मच गया। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने बताया कि खतौली शुगर मिल के एक कर्मचारी परिवार सहित मिल कालोनी में रहते हैं। उनका बेटा नोएडा में में काम करता है। 12 जून को वह अपने घर आया था। 13 जून को वह बहन के यहां मुजफ्फरनगर गया था। स्वास्थ्य खराब होने पर उसने जिला चिकित्सालय में सैंपल दिया था। मंगलवार को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मिल के सुरक्षा अधिकारी सुशांत सिंह ने बताया कि गली को सील करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के घर समेत अन्य दो पड़ोसियों के मकानों पर कोविड - 19 का नोटिस चस्पा कर दिया। तीन परिवारों में 19 लोग क्वारंटीन किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें