फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलड़ा से निकाली बालाजी महाराज की शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। बालाजी युवा संगठन के नेतृत्व में बालाजी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए डाकघर, होली चौक, बस स्टैंड, शिव मंदिर में पहुंचकर पूर्ण हुई। बजरंग बली की विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, दुर्गा आदि श्रद्घालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं। बालाजी शोभायात्रा में कीर्तन मंडली ने बाबा के भजनों से उनका गुणगान किया। जगह-जगह पर फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण भी किया। कमेटी सहित गांव के मुकेश, पप्पू, दिनेश शर्मा, पवन सैनी, राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, विजय कुमार, अनुज, मानु, ग्राम प्रधान संसार सिंह, नरेश कुमार, डा. ओमपाल सिंह, प्रभात तोमर उर्फ गुड्डू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें