फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महावीर जयंती पर भक्ति गीतों पर झूमें श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
महावीर जयंती पर भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

चरथावल। भगवान महावीर जयंती का त्योहार चरथावल और कुटेसरा में धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों में श्रीजी की पावन प्रतिमा का मंगल अभिषेक किया और कीर्तन भजनों की श्रृंखला में भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। भजनों के माध्यम से स्वामी महावीर के प्रेरक जीवन प्रसंग प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने कहा कि भगवान महावीर का जीवन इंसान को हमेशा अहिंसा और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कुटेसरा जैन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अर्चना की गई और श्रीजी की प्रतिमा का जलाभिषेक किया। मंदिर प्रांगण में बैंडबाजों की भक्ति धुन पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। अनिल जैन और बॉबी जैन ने विधिवत पूजा कराई। प्रसाद वितरण किया गया। प्रमोद जैन, नितिन कुमार, मनु जैन, सुनील जैन, चिराग, त्रिशला, संगीता, पूनम, अतुल जैन, रिया आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें