फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर लगने से घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

खतौली। नेशनल हाईवे पर कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल बाइक सवार की मेरठ अस्पताल मेें उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जानसठ के गांव राजपुर तिलौरा निवासी मोनू (22) पुत्र वेदसिंह शनिवार की रात को बाइक द्वारा गांव रुकनपुर खेड़ी में अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। हाईवे पर गांव भंगेला के पास कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोनू घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के द्वारा मेरठ अस्पताल में भेजवाया। मेरठ अस्पताल में मोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मेरठ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों की ओर से अभी तक थाने में मुकदमा पंजीकृत नहीं कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें