खतौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में लोकसभा प्रत्याशी डा. संजीव बालियान के चुनाव कार्यालय हवन यज्ञ करके खोला गया। पंडित विजय शास्त्री ने हवन यज्ञ संपन्न कराया। इस मौके पर सत्यव्रत बालियान, नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनुज सहरावत, अविरल जैन, नगर महामंत्री सुनील उपाध्याय, अश्वनी उपाध्याय, राकेश प्रजापति, नीटू उपाध्याय, वरदान प्रजापति, अमित उपाध्याय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र जैन, वासुदेव त्यागी, मुकेश चंदेल, अभिषेक अहलावत, अशीष देशवाल, तरुण राठी, संजय भुर्जी, महावीर पाल, रघुवीर पाल, प्रफुल्ल आर्य, रिंकू गुप्ता आदि मौजूद रहे।