फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र पांच दिन बाद सकुशल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरापुर। कस्बे के पड़ाव चौक निवासी डॉ सुरेंद्र सिंह तोमर का बेटा वंश तोमर (12) कक्षा-सात का छात्र है। 26 फरवरी को शाम करीब छह बजे वह ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था, लेकिन लापता हो गया। हरसंभव तलाश के बावजूद छात्र का सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार सुबह किसी ने डॉ सुरेंद्र को फोन कर वंश के गांव तुल्हेड़ी में होने की सूचना दी। जिस पर परिजन थाना पुलिस के साथ गांव में पहुंचे और छात्र को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, छात्र भटकते हुए गांव तुल्हेड़ी स्थित मंदिर में पहुंच गया था, जहां पुजारी ने उसे गांव के ही बिट्टू के पास छोड़ दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें