मोरना। खंड विकास कार्यालय में सुपोषण अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। खंड विकास अधिकारी प्रभात श्रीवास्तव व बाल विकास परियोजना अधिकारी संतोष कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुपोषण दूर करने के संबंध में फुटलाइन कार्यकर्ताओं के दायित्वों के विषयों में विस्तार से जानकारी दी। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सुपोषण पर गीत और लघु नाटिका की प्रस्तुति दी। प्रदर्शनी स्टाल में पोषाहार के व्यंजन, आंगनबाड़ी केंद्र के मॉडल, पोस्टर आदि का भी प्रदर्शन किया। इस अवसर पर एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा, एचईओ दीनानाथ पांडेय, बीएमसी अमित चौधरी, डा. जितेंद्र, नीलम चौधरी, देवकी रानी, बबीता, रश्मि, संगीता, कविता, सीमा, ग्राम प्रधान के पति इरफान अली अप्पी, शहजाद अंसारी, दारा सिंह, संसार सिंह, बहरोज अख्तर, गीता धारीवाल, मेनपाल आदि उपस्थित रहे।