व्यापारियों ने अंतरिम बजट को सराहा
खतौली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सरदार पटेल चौक पर हुई बैठक में व्यापारियों ने केंद्र सरकार के पेश अंतरिम बजट को सराहा है। बैठक में संगठन के अध्यक्ष महेश कुमार गुप्ता, महामंत्री नासिर सिद्दीकी, जगदीश मटरोजा, मोहनलाल अरोरा, इंदरपाल गोयल, अब्दुल सत्तार, मनोज जैन सराफ, दर्पण, जैगम अली, पवन अग्रवाल, अमरीश गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनील गुप्ता, विमल गुप्ता, सुशील गोयल, बब्बू, गुड्डू पंसारी, राहत अली, इनाम मुल्तानी, सरफराज अहमद, शाबिर अली, विपिन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल व विक्रांत जैन आदि व्यापारी उपस्थित रहे।