बुढ़ाना। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कस्बे में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, कन्या जूनियर हाई स्कूल के अलावा कई स्कूलों की छात्राओं ने रैली का आयोजन किया। उपजिलाधिकारी नितिन गौड़ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कांधला रोड, बड़ौत रोड, पैठ बाजार से होती हुई तहसील मुख्यालय पहुंची। छात्राओं ने नारे लगाते हुए वोट के लिए मतदाताओं को जागरूक किया। इस मौके पर तहसीलदार मनोज कुमार, डा. राजीव कुमार, डीएवी डिग्री कॉलेज की प्रवक्ता डा. संगीता सहित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की अध्यापिकाएं मौजूद रही।