नेताजी के जीवन पर प्रकाश डाला
खतौली। केके जैन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनुराग जैन के मार्गदर्शन में क्रांतिकारी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। कॉलेज परिवार ने सुभाषचंद बोस के चित्र के सामने पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं को बताया कि आज संपूर्ण राष्ट्र महान क्रांतिकारी नेताजी का जयंती मना रहा है। प्रबंधक राजीव जैन ने छात्र छात्राओं से आह्वान किया हमें ऐसे क्रांतिकारियों के जीवन से सीख लेते हुए देश के प्रति समर्पण व प्रेम को सीखना होगा। इस अवसर पर दलीप सिंह, विनोद त्यागी, डीके जैन, सतेंद्र तोमर, चंदन शर्मा, जेपी गौतम, अजय जैन, नवीन जैन, मदन गोपाल, राजकुमार जैन, मोनिका शर्मा, इंदू जैन, संध्या, गौरव जैन, मनोज जैन, पायल जैन, ऋषभ जैन, कमलदीप आदि मौजूद रहे।